विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत मोदी की गारंटी
विष्णु देवा की रिपोर्ट
चकिया, चन्दौली / तहसील चकिया के ग्राम पंचायत दाउदपुर में वरिष्ठ समाजसेवी प्रधान अरुण यादव के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत मोदी की गारंटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत मोदी की गारंटी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चकिया विकासखंड के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ सिंह यादव मौजूद रहे।
लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए काहे लगभग 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़कर 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में दिया जा रहा है । 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो अनाज तीन साल से निःशुल्क दिया जा रहा है और अगले 5 साल और दिया जाएगा। इस प्रकार की अनेक योजनाएं चलाकर गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा काम शुरू हुआ जो यह सब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है।
चकिया खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के सामने रखते हुए बोले विकसित भारत संकल्प यात्रा पर भारत देश को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा 130 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के दौरान चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक वरिष्ठ समाजसेवी परमहंस यादव, पूर्व प्रधान चेतन सिंह मौर्य, श्रीचंद, कमला, रामकेश,दुर्गा चरण, बृजेश, अनिल श्रीवास्तव, जीना, गोपाल व भारी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment