विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम
विष्णु देवा की रिपोर्ट
चकिया, चन्दौली। तहसील चकिया के ग्राम पंचायत नौडीहा में प्रधान प्रतिनिधि हिसामुद्दीन के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रभारी मंत्री अनामिका चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह व जनपद चंदौली के विकास पुरुष लोकप्रिय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह मौजूद रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत समझते हुए बोले सरकार बिना भेदभाव के आखिरी पायदान तक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है। जिसमें आवास, फ्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना, शौचालय, हेल्थ कार्ड व बहुत सारी योजना है जिसका लोगों को प्रत्यक्ष रूप से बिना भेदभाव के लाभ दिया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी प्रभारी मंत्री अनामिका चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए बोली कि हमारा देश विश्व स्तर पर सशक्त व मजबूत हो रहा है जो यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो सका है। आने वाले समय में विश्व भर में भारत देश का बहुत ही स्वर्णिम पहचान होगा।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बतायें साथ ही जो लोग आवास से वंचित रह गए हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2025 तक सभी लोगों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान चकिया खण्ड विकास अधिकारी विकास सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी केसरी कुमार, ग्राम प्रधान सैरुननिशा, मुकेश कुमार साहनी, त्रिलोकी बिन्द,डॉ मनोज मौर्य, नवीन सोनकर, गणेश मौर्य, समाजसेवी कयामुद्दीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य सलीम कुरैशी,बलवंत यादव व भारी संख्या में सम्मानित ग्राम वासी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment