राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं, सभी के भगवानः फारूक अब्दुल्ला

 



जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए राम के नाम का इस्तेमाल करती है, लेकिन राम अकेले हिंदुओं के भगवान नहीं हैं।पैंथर्स पार्टी द्वारा उधमपुर में आयोजित एक रैली में अब्दुल्ला ने कहा, 'राम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं हैं। कृपया इस धारणा को अपने दिमाग से निकाल दें। भगवान राम उनमें आस्था रखने वाले सभी लोगों के भगवान हैं, फिर चाहे वे मुसलमान हों या ईसाई, अमेरिकी हों या रूसी।'


नेकां प्रमुख ने कहा, 'जो यह कहते हुए आपके पास आते हैं कि सिर्फ हम ही राम के भक्त हैं, वे मूर्ख हैं। वे राम के नाम का फायदा उठाना चाहते हैं। उन्हें राम से नहीं सत्ता से प्यार है।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जब जम्मू-कश्मीर में चुनावों की घोषणा होगी, तो वे आम आदमी का ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे।'


गैर भाजपा दलों के बीच एकता के मुद्दे पर अब्दुल्ला ने कहा, 'हमारी एकता में कोई बाधा नहीं आएगी। चाहे वह कांग्रेस हो, नेकां या पैंथर्स पार्टी। हम लोगों के लिए लड़ेंगे और मरेंगे। लेकिन हम सब एकजुट रहेंगे।'


अब्दुल्ला ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाए और लोगों से इसके इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने को कहा। उन्होंने केंद्र- शासित प्रदेश में चुनाव से पहले धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिशों के खिलाफ भी लोगों को आगाह किया।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।