Posts

Showing posts with the label नौगढ़

अमदहा में गूंजा कांशीराम साहब का संदेश—‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’

Image
अमदहा में गूंजा कांशीराम साहब का संदेश—‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ 20वें परिनिर्वाण दिवस पर सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान की रक्षा का संकल्प; महेंद्र कुमार राव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल नौगढ़ (चकिया), चंदौली।   बहुजन समाज के राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाले मान्यवर कांशीराम साहब के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर चकिया विधानसभा क्षेत्र के नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत अमदहा ग्राम पंचायत में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण और बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार राव ने अपने संबोधन में वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया। बहुजन समाज की हिस्सेदारी पर दिया जोर मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार राव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समानता, स्वतंत्रता और न्...