Posts

Showing posts from November, 2025

जनपद मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरिया में स्थित क्रेशर प्लांट में एक युवक की हुई मौत। शव को प्लांट पर रखकर किया प्रदर्शन।

Image
जनपद मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरिया में स्थित क्रेशर प्लांट में एक युवक की हुई मौत। शव को प्लांट पर रखकर किया प्रदर्शन। ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित)   अहरौरा / मिर्जापुर बता दे कि मृत्युंजय उर्फ मंतू मौर्य पुत्र श्यामजी मौर्य उम्र 28 वर्ष निवासी कोइरानबाजार अहरौरा दिनांक 28/11/2025 को रोज की भांति क्रेशर प्लांट पर गाड़ी लोड करवाने गया, जहां पर उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पर गई जहां पर चिकित्सक अभिषेक द्वारा युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।  वहीं परिवार वालों का आरोप है कि युवक की मौत प्लांट पर ही हो गई थी लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले को दूसरी दिया में मोड़ दिया।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्थित क्रेशर प्लांट के मालिक रमेश बहेलिया बीजेपी के नेता है, इसलिए कुछ नहीं किया जा रहा।  मौके पर उपस्थित लोगों की बात करें तो अनेकों प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक को म...

खदान पर निगरानी करने जा रहे मजदूर को पोकलेन ने मारा धक्का मौत , ग्रामीणों ने किया हंगामा मामला मुवावजे के बाद सुलह मे बदला

Image
खदान पर निगरानी करने जा रहे मजदूर को पोकलेन ने मारा धक्का मौत  , ग्रामीणों ने किया हंगामा मामला मुवावजे के बाद सुलह मे बदला  अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) ब्यूरो चीफ  अहरौरा मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया  ) थाना क्षेत्र के मगन दीवाना पहाड़ी के समीप पत्थर खदान में मुंशी काम करने वाला युवक जय हिंद यादव उर्फ गोलू की पोकलेन के धक्के से मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार जय हिंद यादव उर्फ गोलू पुत्र मुन्ना उम्र 30वर्ष निवासी मुबारकपुर चकिया जनपद चंदौली का मूल निवासी था। ग्रामीणों के अनुसार श्याम सिंह के खदान में मुंशी का कार्य करता था आज प्रातः खदान में बाइक से आ रहा था वही बगल से गुजर रहे पोकलेन से धक्का लगने से उसकी मौत हो गई जिस पर खदान संचालक के कर्मचारियों द्वारा उसके लाश को परिजनों को बिना बताए दवा इलाज के लिए कहीं ले जा रहे थे जिस पर परिजन एवं ग्रामीण हंगामा करने लगे एवं मौके पर ही खदान संचालक को बुलाने की मांग करने लगे।  हंगामा की सूचना पर एसडीएम चुनार क्षेत्रधिकारी चुनार समेत तीन थाने की फोर्स मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने ब...

अहरौरा विद्युत उपकेंद्र पर भार क्षमता बढ़ाने एवं विद्युत कटौती के संबंध में।

Image
अहरौरा विद्युत उपकेंद्र पर भार क्षमता बढ़ाने एवं विद्युत कटौती के संबंध में। 33/11 के०वी० विद्यृत उपकेन्द्र अहरौरा की क्षमता वृद्धि का कार्य हेतु के लिए दिनांक 21/11/2025 दिन शुक्रवार को समय सुबह 09:00 बजे से शाम 18:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगा ताकि बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत जनपद मिर्जापुर के अधीन 33/11 केoवीo विद्युत उपकेंद्र अहरौरा (यूनिक कोड संख्या -J34 ) की क्षमता वृद्धि कार्य का कार्य (1×5+2×10 MVA) से (3×10MVA) समय से पूरा कराया जा सकें ।

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।

Image
एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन। जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) अहरौरा ( जनतंत्र मीडिया )  मिर्जापुर आज दिनाक 15-11-2025 शनिवार को कन्हईपुर अहरौरा मिर्जापुर स्थित विद्यालय स्वर्गीय राम विलास सिंह शिक्षण संस्था के तीसरे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ( वंदन-3) का आयोजन किया गया, इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि एवं इस विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती मालती सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीता सिंह जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के बच्चो ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत कर दर्शको का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके अतिरिक्त मुख्य कार्यक्रम गणेश वन्दना, कृष्णा (कहानी कान्हा की) शारफरोश (भगत सिंह) संस्कारशाला, वैष्णवी और अजेय (बाधाओ के पार) प्रस्तुत किया गया । जिसमे छात्र -छात्राओं ने अपने अभिनय, नृत्य एवं गायन कला की प्रतिभा को दिखाया। साथ ही संस्था द्वारा सत्र 2024-25 के लिए कक्षावार उत्कृष्ट छात्र छात्राओ...

पढ़ाई के साथ खेल कूद भी जरुरी - सुरेन्द्र राव

Image
पढ़ाई के साथ खेल कूद भी जरुरी - सुरेन्द्र राव स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास - रिंकू सोनकर चंदौली चकिया । चकिया क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित जूनियर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक करुण त्यागी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, कुर्सी दौड़, बिस्किट दौड़ और क्रिकेट सहित दर्जनों खेलों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चकिया वन दरोगा सुरेंद्र राव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रिंकू सोनकर, समाजसेवी रीना देवी एवं पत्रकार अरुन कुमार ने छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र राव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाजसेवी रिंकू सोनकर ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। समाजसेवी रीना देवी ने छात्रों को प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठने और...

दिल्ली लालकिला धमाका: जैश के ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ की साजिश का खुलासा, कई राज्यों की कारें विस्फोट में शामिल।

Image
दिल्ली लालकिला धमाका: जैश के ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ की साजिश का खुलासा, कई राज्यों की कारें विस्फोट में शामिल। नई दिल्ली ( जनतंत्र मीडिया  )  दिल्ली के लालकिला परिसर में हुए कार धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ के सरगना डॉ. उमर मुजम्मिल की टीम ने विभिन्न राज्यों के नंबरों वाली कई गाड़ियों का इस्तेमाल एक साथ कई धमाके करने की योजना के तहत किया था। जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि लालकिला धमाके में हरियाणा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ नंबर की कार भी शामिल थी। वहीं, विस्फोट को अंजाम देने वाले डॉ. उमर की दिल्ली नंबर की गाड़ी हरियाणा के एक गांव से बरामद की गई है। सूत्रों के मुताबिक, गांव का प्रधान मौलाना, फरीदाबाद मॉड्यूल से सक्रिय रूप से जुड़ा था और राजस्थान-गुजरात के बीच मॉड्यूल को लॉजिस्टिक और नेटवर्क सपोर्ट उपलब्ध करा रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि डॉक्टरों की पहचान और उनके मेडिकल प्रोफेशन का उपयोग आतंकी गतिविधियों की आड़ में किया जा रहा था, जिससे सड़क मार्गों पर इनकी जांच व रोक-टोक से आसानी से बच...

नगर में हजारों दीप प्रज्वलित कर मनाया गया देव दीपावाली।

Image
नगर में हजारों दीप प्रज्वलित कर मनाया गया देव दीपावाली। जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) अहरौरा मिर्जापुर  /  खबर जनपद मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र अंतर्गत श्री बड़े हनुमान जी मंदिर पुराना पोखरा अहरौरा से है जहां पर हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित कर देव दीपावाली मनाया गया। बताते चले कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में अनेक स्थानों पर हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित कर देव दीपावाली मनाया गया,वही स्थित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर पर अलग ही दृश्य देखने को मिला जहां पर श्रद्धालुओं ने हृदय पूर्वक भक्ति भाव में सिमट कर हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित किया। बता दें कि विशेष रूप से इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पवन पांडे, मिथिलेश उर्फ माखन गुरु,रितेश पांडेय,अंशु,नागेंद्र सिंह,माखन पाण्डेय,विपिन,संजय,रामसेवक,कमलेश पांडेय संघ अनेकों भक्तों ने श्री हनुमान जी का चरण स्पष्ट कर धूम धाम व भक्ति भाव से देव दीपावाली मनाया।

चकिया में देव दीपावली की भव्य तैयारी आज होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम: मां काली मंदिर पोखरे के घाट 5100 से 11000 दीपों से जगमग होंगे

Image
चकिया में देव दीपावली की भव्य तैयारी आज होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम: मां काली मंदिर पोखरे के घाट 5100 से 11000 दीपों से जगमग होंगे।   चकिया में  घाट 5100 से 11000 दीपों से जगमग होंगे चन्दौली ( चन्दौली )  चकिया में कार्तिक पूर्णिमा पर काशी की तर्ज पर देव दीपावली भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए घाटों को दीपों से जगमग करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी और गंगा आरती सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। ओम सेवा समिति द्वारा 5100 दीप जलाए जाएंगे। महिलाएं घाटों पर आकर्षक रंगोली भी बनाएंगी, जिससे घाट के चारों किनारे रोशन होंगे। ओम सेवा समिति के अध्यक्ष अमरदीप मोदनवाल एवं महामंत्री दीपक चौहान बताया कि तालाब और घाट की सफाई पूरी हो चुकी है, और सजावट का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। प्रबंधक सुजीत जायसवाल ने बताया आयोजन को भव्य बनाने में समिति कोई कसर नहीं छोड़ेगी। समिति के आलोक जायसवाल ,मनीष जायसवाल ,शुभम मोदनवाल, राहुल विश्वकर्मा ,मनीष तिवारी ,अंकित कुमार राज जमुना सोनकर, लोकनाथ सिंह ,प्रभात मौर्य ,विनोद केसरी ,अभिषेक यादव ,प्रिंस ग...

सड़क दुर्घटना में ग्रस्त युवक को महेन्द्र राव ने पहुंचाया स्वस्थ केंद्र

Image
सड़क दुर्घटना में ग्रस्त युवक को महेन्द्र राव ने पहुंचाया स्वस्थ केंद्र  समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस , स्वास्थ्य विभाग पर लगाएं लापरवाही का आरोप विवेक भारती  चकिया ( चंदौली )  चकिया थाना अंतर्गत आने वाले अमर उत्तरी के पास डहिया निवासी छांगुर यादव के लड़के अपनी बाइक से सफर कर रहा था जिससे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी ,  जिससे कि युवक काफी घायल हो गया गंभीर रूप से घायल युवक को देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन घंटी बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची , वहीं   DDU नगर की तरफ जा रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राव ने जब घायल युवक को देख तो अपनी गाड़ी से उतर कर तुरंत चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह को जानकारी दी और युवक को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया , और स्वास्थ विभाग के लेट लतीफी का आरोप लगाते हुए कहां की जिले की स्वस्थ व्यवस्था काफी बिगड़ चुकी है , सरकार ने आपातकालीन के लिए एंबुलेंस तो हर जगह दे रखी है लेकिन कहीं भी एंबुलेंस समय से नहीं पहुंचती ,  जिसके कारण कभी कभी ...

मनरी की गूंज एवं पुजारी की चिंघाड़ से मेले का हुआ समापन, आधुनिक विज्ञान को चुनौती देता है बेचूबीर मेला।

Image
मनरी की गूंज एवं पुजारी की चिंघाड़ से मेले का हुआ समापन, आधुनिक विज्ञान को चुनौती देता है बेचूबीर मेला। जिला ब्यूरो चीफ  अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) अहरौरा, मीरजापुर / मनरी ने थाप लगाई, उसकी गूंज ने जनमानस की तंद्रा भंग की और महिला और पुरुष भक्तों के नयन सजल हो गए। अहरौरा बेचुवीर बाबा की चौरी पर टकटकी लगाए दर्शालुओं के आंखों से अश्रूधारा बहने लगी। पुजारी की चिंघाड़ से एक अजीब सी आवाज ने वातावरण को आगोश में ले लिया। यह हाल मेले की महानिशा की रही, जहां शनिवार की मध्य रात्रि में घड़ी की सूई ने एक-दूसरे को छुआ तो तीन किमी क्षेत्र में फैले मेले का कोलाहल थम सा गया। श्रद्धालु चौरी की तरफ बढ़ने लगे और हजारों भक्तों की आंखें बाबा की चौरी पर टिक गई। अंतर प्रांतीय स्तर पर जंगलों एवं पहाड़ों के गर्भ में बसे बरही नामक ग्राम स्थित बाबा बेचुवीर का तीन दिवसीय मेले का समापन रविवार की सुबह यानी भोर में मनरी बजने के साथ ही हो गया। बाबा की चौरी पर तीन दिनों तक संतान प्राप्ति, भूतप्रेत बाधाओं के निवारण एवं असाध्य रोगों से ग्रसित दर्शनार्थियों ने मत्था टेका। मेला क्षेत्र में अंधविश्वास पर वि...