मिर्जापुर में दरोगा ने किया सुसाइड: कमरे में पंखे से लटकता मिला शव, दो साल से चिल्ह थाने में थे तैनात।

मिर्जापुर में दरोगा ने किया सुसाइड: कमरे में पंखे से लटकता मिला शव, दो साल से चिल्ह थाने में थे तैनात।
 ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित)

 मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया )  दरोगा अनिल कुमार ओझा उम्र 58वर्ष ने सुसाइड कर लिया। कमरे में पंखे से लटकता मिला शव। सूचना मिलते ही एसपी नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने किया जांच। मृतक दरोगा अनिल चिल्ह थाने में थे तैनात। थाने से 200 मीटर दूर प्राइवेट रूम लेकर रहते थे दरोगा अनिल कुमार ओझा।

साथी पुलिस ने बताया कि दरोगा अनिल कुमार ओझा सुबह करीब 9:30 बजे थाने के मेस में से खाना लेकर अपने रूम पर गए थे, और दोपहर 12:15 बजे उनकी फांसी लगाने की सूचना मिली। एसपी ने बताया कि अनिल कुमार ओझा मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। 2 साल से उनकी तैनाती चिल्ह थाने में थी।

हाल ही में हुआ था ट्रांसफर, कई माह से थे डिप्रेशन में।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, अनिल कुमार ओझा का हाल ही में चिल्ह थाने से देहात कोतवाली में हुआ था तबादला। ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद से वह करीब पांच महीने से गैरहाजिर चल रहे थे। बताया यह भी जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे।
प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र केमकरी गांव के मूल निवासी दरोगा अनिल कुमार ओझा 1987 बैच के अफसर थे। उनकी सेवानिवृत्ति 2 वर्ष बाद 2027 में होनी थी।

दरोगा की आत्महत्या की खबर से परिवार और सहकर्मी में गहरा सदमा पहुंचा है। पुलिस अधिकारी आत्महत्या की वजह तलाशने में जुट है। शुरुआती जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई हैं, हालांकि स्पष्ट कारण का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।