विधायक पूजा पाल के निष्कासन पर बोले मंत्री नंदी… सपा को रास आती गुंडों व माफियाओं की तारीफ

नन्द गोपाल गुप्ता ' नंदी '  औद्योगिक विकास मंत्री 

विवेक भारती ( क्राइम रिपोर्टर )

लखनऊ ( जनतंत्र मीडिया ) 
19 अगस्त को यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने मंगलवार को गोंडा जनपद के दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। विधायक पूजा पाल के निष्कासन प्रकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा में सच बोलना अपराध माना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को गुंडों और माफियाओं की तारीफ रास आती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करना सपा नेतृत्व को नागवार गुजरता है।

मंत्री नंदी ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में गुंडे-माफियाओं का बोलबाला था। पीड़ितों की थानों में सुनवाई नहीं होती थी। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने से लेकर सनातन धर्म का अपमान करने तक सपा का इतिहास काला रहा है। उन्होंने सपा को “समाप्तवादी पार्टी” करार दिया और कहा कि “विनाश काले विपरीत बुद्धि” वाली कहावत सपा पर सटीक बैठती है।

गौरतलब है कि विधायक पूजा पाल को हाल ही में अनुशासनहीनता के आरोप में सपा से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था की सराहना की थी। इसके बाद सीएम योगी से मुलाकात भी की। इस घटनाक्रम के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।