इमलिया गांव में तेंदुए की दहशत से डर का माहौल , वन विभाग सक्रिय

शहाबगंज ( जनतंत्र मीडिया  ) चकिया से सटे शहाबगंज ब्लॉक के ईमिलिया गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। पिंजरे में मुर्गा रखकर तेंदुए को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए कई सलाह दी हैं। ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने और शाम के समय घरों से बाहर न निकलने को कहा गया है। आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत वन विभाग को देने को कहा गया है।
वन विभाग के दरोगा सुरेंद्र राव के अनुसार, टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पिंजरे में मुर्गा रखकर तेंदुए को आकर्षित किया जा रहा है। वन विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों का भय दूर होगा।
इस दौरान अनुग्रह नारायण बंटी सिंह ( पूर्व ब्लॉक प्रमुख ) सुरेंद्र राव ( वन दरोगा ) वीरेंद्र प्रताप सिंह , संजय सिंह , राधेकृष्ण मिश्र, भोरीक यादव, राजेश्वर , बबलू, जसवंत सभी मौके पर उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।