डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या, तीन मासूमों के सामने वारदात को दिया अंजाम

शिवपुरी ( जनतंत्र मीडिया  )  जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के कालामढ़ मोहल्ले में रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी बनवारी कुशवाह (27) ने अपनी पत्नी सीमा कुशवाह पर डंडे से वार कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई।

वारदात के समय घर में उनके तीन मासूम बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने यह सब देखा। दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आए दिन झगड़े होते रहते थे। रविवार रात हुए विवाद में यह घटना हो गई।

सुबह खून से सना डंडा मिला

सोमवार सुबह परिजनों ने देखा कि सीमा पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके सिर से खून बह रहा था। बिस्तर के पास खून से सना डंडा भी मिला। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हत्या का केस दर्ज

सूचना पर बैराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पति बनवारी कुशवाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।