बिना टेंडर के हो रहा पुलिया का निर्माण, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ऋतु राज पांडेय को नही है कोई जानकारी।


जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर पत्रकार अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित)

अहरौरा ( जनतंत्र मीडिया  )  नगर के पट्टी कलां में स्थित आनंदीपुर माइनर पर बिना टेंडर प्रक्रिया के पुलिया चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसकी शिकायत लोगों ने वीडियो बनाकर सोसल मीडिया पर की है।  क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि प्लाटिंग के दौरान प्लाटर की मदद करने के लिए आनंदीपुर माइनर पर पुलिया चौड़ीकरण का कार्य नियमों के विपरित जाकर किया जा रहा है, जो कि पूर्ण रूप से गलत है। कुछ दबंग भू माफियाओं द्वारा जबरन माइनर पर ढलाई की और पुलिया निर्माण का कार्य करवाया।
पूर्व में हुए निर्माण कार्य को विभाग ने शिकायतों के बाद रोक दिया और जेसीबी की मदद से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के राजेश सिंह ने आरोप लगाया है कि सिंचाई विभाग के कुछ लोगों ने व्यक्तिगत लाभ की लालच में नियमों के विपरित निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसकी जांच कराई जाए तो सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी।
  सिंचाई विभाग द्वारा प्लाटर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नहर के दूसरे छोर पर अवैध रूप से सड़क निर्माण कार्य करवाया गया और इसके बाद अब अवैध रूप से पुलिया चौड़ीकरण कार्य भी किया जा रहा है।
  इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ऋतु राज पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।