शव दफन को लेकर दो समुदायों में हुई नोक झोंक


जिला ब्यूरो चीफ मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम पण्डित)

उत्तर प्रदेश ( जनतंत्र मीडिया  )  थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदारपुर में शव दफन को लेकर दो संप्रदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। शुक्रवार को 22 वर्षीय सद्दाम पुत्र निजामु की मौत के बाद शव दफन करने के लिए परिजन कब्रिस्तान में गड्झा खोदने पहुंचे, तो मंदिर पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा को दी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि विवादित भूमि सरकारी है, जिस पर हिंदू पक्ष पूजा करता है और मुस्लिम पक्ष मजार एवं कब्रिस्तान का उपयोग करता है। सरकारी अभिलेखों में कब्रिस्तान का कोई उल्लेख नहीं है। इससे पहले कुछ दिन पहले मंदिर से मूर्तियां गायब हो गई थीं, जो बाद में नहर में मिलीं, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव था। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया और कहा कि यह सरकारी भूमि है, जिस पर सरकार का हक है। उन्होंने मंदिर पक्ष को किसी भी नए निर्माण से रोकते हुए मुस्लिम पक्ष को कहा कि जब तक कब्रिस्तान सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं हो जाता, तब तक वे कुदारन या जिगना के पास स्थित कब्रिस्तान में शव दफन कर सकते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि गांव में उपलब्ध भूमि में दो-तीन दिन में कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटित कर दी जाएगी। इस समझौते के बाद परिजनों ने शव को कुदारन कब्रिस्तान में दफनाने का निर्णय लिया। मौके पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, क्षेत्राधिकार, थाना प्रभारी और आन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। इस घटना के बाद प्रशासन ने विवाद को शांत करने और दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रयास किए , जिससे स्थिति को सामान्य किया जा सका।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

एस.आर.वी.एस विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम (वंदन-3) का हुआ आयोजन।