संसद में गूंजेगी यूपी के इस जिले की आवाज, नौ सांसद पहुंचेंगे दिल्ली; अखिलेश-डिंपल समेत ये नाम हैं शामिल

  उत्तर प्रदेश का इटावा जिला इन दिनों खूब चर्चा में है। लोकसभा चुनाव 2024 में इस जिले ने देश को सात सांसद दिए हैं जबकि दो राज्यसभा सांसद और जोड़ दिए जाएं तो कुल संख्या नौ पहुंच जाती है। यह शायद देश का एकमात्र ऐसा जिला है जिसके नौ मूल निवासी संसद में बैठेंगे। इस लिस्ट में अखिलेश-डिंपल समेत कुल नौ नाम शामिल हैं, , नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का इटावा जिला इन दिनों खूब चर्चा में है। लोकसभा चुनाव 2024 में इस जिले ने देश को सात सांसद दिए हैं, जबकि दो राज्यसभा सांसद और जोड़ दिए जाएं तो कुल संख्या नौ पहुंच जाती है। यह शायद देश का एकमात्र ऐसा जिला है, जिसके नौ मूल निवासी संसद में बैठेंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों के चुनाव में सभी राजनीतिक विश्लेषकों को स्तब्ध कर दिया है। इंडी गठबंधन ने आम चुनाव में कमाल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में 80 में से 43 सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं भाजपा की अगुवाई में एनडीए गठबंधन को सिर्फ 37 सीटें ही मिल सकी। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिसमें पांच सदस्य यादव परिवार के हैं।

 यादव परिवार के पांच सदस्यों ने दर्ज की जीत

अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट, डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट, धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट, अक्षय यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट और आदित्य यादव ने बदायूं लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। यादव परिवार के पांच सदस्यों ने चुनाव जीतकर सभी को हैरान कर दिया है। बता दें इससे पहले 2015-16 से यादव परिवार के 20 सदस्य एक्टिव पॉलिटिक्स में हैं। इस लिस्ट में एक राज्यसभा सदस्य भी हैं। देवेश शाक्य
समाजवादी पार्टी के टिकट पर एटा लोकसभा सीट से देवेश शाक्य ने जीत दर्ज की। एटा सांसद देवेश भी इटावा जिले की शांति कालोनी के रहने वाले हैं। इन्होंने साल 2002 में बसपा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 2017 में भाजपा ज्वाइन कर ली और 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना 
पड़ा। इसके बाद देवेश शाक्य ने सपा का दामन थाम लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर एटा से चुनाव लड़ा और करीब 30 हजार वोटों से जीत दर्ज की।

*राज्यसभा सांसद*
इटावा जिले से दो राज्यसभा सांसदों में प्रोफेसर राम गोपाल यादव और गीता शाक्य का नाम शामिल है। रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा सांसद हैं, साथ ही समाजवादी पार्टी के महासचिव भी हैं। जबकि गीता शाक्य भाजपा के टिकट पर राज्यसभा सांसद हैं।

Comments

Popular posts from this blog

UP Diwali Holiday 2024: दीपावली पर यूपी में कितने दिन रहेगी छुट्टी? योगी सरकार के नए फरमान से लोगों की बल्ले-बल्ले

क्षेत्र में निर्मम हत्या के बाद माहौल गंभीर , अध कटी सर लाश मिलने से क्षेत्र में माहौल गर्म, मौके पर पहुंचे एसपी छानबीन जारी

सूचना देने वाले ही निकले कातिल , दो दोस्तो को ........ से किया गया गिरफ्तार चकिया पुलिस क मिलीो बड़ी कामयाबी 48 घंटे के भीतर ही शातिर हत्यारे हुए गिरफ्तार

UP Electricity Bill वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज व पुलिस चौकी सुकृत के अजब गजब कारनामें,,

जंगली सूअर का मांस बेचने वाले दो शिकारी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

मनीष बनें लातेहार के जिला प्रभारी, लोगों को हुनरमंद बनाने का लिया शपथ

20 सालों से छात्राओं के संबंध बना रहा था कॉलेज का प्रोफ़ेसर, 59 Video देखकर पुलिस के उड़े होश, गुस्से में लाल योगी का बड़ा फैसला

कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर बनने पर बधाइयों का लगा तांता

दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर मारपीट के आरोपियों पर एससी/एसटी मुकदमा दर्ज