Bodalpur Shikarganj Chhath Pooja महापर्व छठपूजा की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ सबके जीवन में नव-सूर्योदय की मंगल कामना, ग्राम प्रधान द्वारा वितरण किए गए उपहार
36 घंटे की निर्जला व्रत महिलाओं को ग्राम प्रधान बोदलपुर द्वारा साड़ी वितरण कर उनका व्रत खत्म कराया गया
36 घंटे की निर्जला व्रत महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज ब्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सुर्य को दिया अर्घ
ग्राम प्रधान रामलाल सिंह यादव ( प्रधान संघ अध्यक्ष ) ने दिया शुभकामनाए छठ पर्व की गीत चारों तरफ पोखरे से लेकर गांवों में गूंजती रहीं
चकिया, शिकारगंज ( जनतंत्र मीडिया ) आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शुक्रवार को ब्रती 24 महिलाओं ने स्थानीय गांव के पोखरे पर पहुंचकर अस्ताचलगामी भास्कर का विधि विधान से पूजन किया। वहीं परिजनों ने अर्घ देकर अपनी मनोकामना के पूर्ति के लिए अपने विश्वास के तहत छठ किया । वहीं सुरक्षा के दृष्टि से एसपी , व पुलिस क्षेत्राधिकारी , कोतवाल चकिया , आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, निर्देशन का पालन करते हुए शिकारगंज चौकी इंचार्ज ने क्षेत्र के सभी घाटों पर पहुंच कर जायजा लिया और लोगों से सुरक्षित पूजा करने की अपील की
कार्तिक माह के शुरूआत में आस्था के महापर्व छठ पूजा महापर्व पर गांव के प्रधान संघ चकिया के अध्यक्ष रामलाल यादव जी द्वारा पुरी साफ-सफाई व्यवस्था की गयी थी काली जी के पोखरे पर छठ पूजा का आयोजन परंपरा के अनुसार प्रारंभ हुआ। बोदलपुर गांव के पोखरा पर छठ महापर्व के आयोजन ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों ने काफी मेहनत अपनी पुरी टीम के साथ किया हैं , गुरुवार शाम 3 बजे से ब्रती महिलाएं एक-एक कर अपने परिजनों के साथ ग्राम सभा बोदलपुर के पोखरे पर पहुंचने का क्रम शुरु किया। देखते ही देखते पूरा परिसर छठ गीतों से भक्तिमय हो गया। घंटों पानी में खड़े होकर भास्कर की पूजा अर्चना महिलाओं ने किया। उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर मनोकामना की पूर्ति के लिए गुहार लगाए। वहीं ग्राम पंचायत पंचायत द्वारा सहायतार्थ शिविर लगाया गया था।
वहीं ग्राम बोदलपुर प्रधान रामलाल सिंह ने पहुंचकर ब्रती महिलाओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दिया वहीं36 घंटे की निर्जला व्रत महिलाओं को ग्राम प्रधान द्वारा साड़ी वितरण कर उनका व्रत खत्म कराया गया
। ग्राम प्रधान ने सहायिगियों द्वारा चार दिनों से लगातार दिन रात एक कर परिसर को साफ सुथरा करने के लिए आभार प्रकट किया। कहा कि यह पर्व ही नहीं महापर्व है। इसकी गुंज उत्तर भारत से लेकर भारत सहित विश्व के अनेक देशों में जहाँ भारतीय इस पर्व के आस्थामान लोंग रहते हैं उनके बीच सुनाई देती है।
सभी लोगों ने कहा कि सच्चे दिल से आस्था से महापर्व को मनायी जाती हैं। इस पर्व को मनाने में बहुत ही कष्ट किया जाता हैं! इस पर्व में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
इस दौरा ग्राम प्रधान अध्यक्ष रामलाल सिंह यादव , बचाऊ यादव, अजीत कुमार, मंगल यादव एवम अन्य सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment