Posts

Showing posts from December, 2025

जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों के सिंडिकेट का हुआ भंडाफोड़,13 जुआरी गिरफ्तार।

Image
जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों के सिंडिकेट का हुआ भंडाफोड़,13 जुआरी गिरफ्तार। ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर अंजनी मिश्रा (शुभम पंडित) अहरौरा मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया )  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। इसी के क्रम में थाना अहरौरा द्वारा उप निरीक्षक मुनीराम यादव व राजेंद्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा जी मंदिर पहाड़ी के पास से जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपाल पुत्र कल्लू पाल, शिवा चौहान पुत्र लालजी चौहान निवासीगण मानिकपुर थाना अहरौरा, बीरेंद्र मौर्य पुत्र स्व० भोलानाथ, संतोष चौहान पुत्र रामचंद्र चौहान निवासीगण बेलखरा थाना अहरौरा, अभिषेक उर्फ अमन पाल पुत्र राकेश पाल निवासी घमापुर थाना अहरौरा, नंदलाल पुत्र शारदा, विकास प...

भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती को "सुशासन दिवस" के रूप में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Image
भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती को "सुशासन दिवस" के रूप में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) अहरौर मिर्जापुर ( जनतंत्र मीडिया  ) जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, भारत रत्न एवं देश के 10वे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वीं जयंती पर 25 दिसंबर को अहरौरा भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई द्वारा उनको नमन किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर की अध्यक्षता में नगर के एक लान में अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम अटल जी के प्रतिमा पर माल्यार्प एवं पुष्प अर्पित किया गया। उसके बाद मण्डल अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, कवियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्रम से सम्मानित भी किया।इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण,राजनीतिक क्षेत्र में अजात शत्रु के रूप में चर्चित अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डाला तदोपरांत एक काब्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कवियों मे...

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में शातिर गो तस्कर को पैर में लगी गोली हुआ घायल, गिरफ्तार, मौके से वध हेतु ले जाए जा रहे 21 राशि गोवंश तथा घटना में प्रयुक्त अवैध बन्दूक व कारतूस बरामद हुआ बरामद

Image
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में शातिर गो तस्कर को पैर में लगी गोली हुआ घायल, गिरफ्तार, मौके से वध हेतु ले जाए जा रहे 21 राशि गोवंश तथा घटना में प्रयुक्त अवैध बन्दूक व कारतूस बरामद हुआ बरामद  अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) अहरौरा - मीरजापुर - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में दिनांक 13.12. 2025 को थाना अहरौरा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पैदल अहरौरा के जंगल के रास्ते चन्दौली होते हुए बिहार गोवंश ले जाया जा रहा है। थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा बैजू बाबा तपस्थली के जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में (भल्दरिया) वहद ग्राम हिनौता छातों में अभियुक्त को रोका गया, अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया परन्तु  थाना अहरौरा पु...

पण्डी में टाइल्स के नाम पर लाखों की लूट फिर भी अधिकारी मौन क्योंग्राम सभा पंडी में हैंड पंप रिबोर के नाम पर लाखों की लूट,

Image
पण्डी में टाइल्स के नाम पर लाखों की लूट फिर भी अधिकारी मौन क्यों ग्राम सभा पंडी में हैंड पंप रिबोर के नाम पर लाखों की लूट ,   पड़ी पंचायत भवन में टाइल्स के लगाने के नाम पर लाखों का गमन चकिया ( जनतंत्र मीडिया  )   विकासखंड चकिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा पंडित में रिबोर और पंचायत भवन टाइल्स के नाम पर ग्राम प्रधान द्वारा लाखों का लूट खसोट किया गया , आपको बताते चले की ग्राम सभा में हैंड पंप रिबोर के नाम पर ग्राम प्रधान ने पांच सालों में सरकारी पैसों की भारी लूट की है इतना ही नहीं ग्राम सभा के सचिवालय में टाइल्स लगने के नाम पर ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने लाखों का गमन किया है जिसमें ब्लॉक के अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे है, आपको बताते चलें कि ग्राम सभा पंडी में कई ऐसे काम किए गए है इसका जमीन पर की अस्तित्व नहीं है सिर्फ कागजी कार्यवाही की गई है, फिर भी ब्लॉक के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की, अब देखना यह रह गया है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद भी उच्चाधिकारी कोई कार्यवाही करते है कि नहीं।

बिजली विभाग ने क्यों काटी 25% बस्ती की लाइट क्या बाकी बस्ती और अन्य क्षेत्रों का 50% भी जमा है बिजली बिल ?

Image
बिजली विभाग ने क्यों काटी 25% बस्ती की लाइट क्या बाकी बस्ती और अन्य क्षेत्रों का 50% भी जमा है बिजली बिल ? विवेक भारती ( क्राइम रिपोर्टर जनतंत्र मीडिया ) शिकारगंज ( जनतंत्र मीडिया ) खबर चंदौली जिला के चकिया तहसील के अंतर्गत आने वाले बोदलपुर गांव का है जहां पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मनमानी करते हुए मात्र सिर्फ एक ही बस्ती की बिजली काट दी और बता रहे है कि सबका बिजली बिक बाकी है जिससे कि ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, आपको बताते चलें कि इस गांव के आस पास से सटे किसी भी बस्ती का कोई बिजली बिल बाकी जमा नहीं है लेकिन फिर भी एक ही बस्ती के आधी बस्ती का लाईट क्यों काट दिया गया , इस पर सवाल करने पर JE जयप्रकाश का कहना है कि अभी बस्ती का बिल बाकी है , जब उनसे पूछा गया कि आस पास के गांव और बस्ती का बिल भी बाकी है फिर भी उन गांवों का बिजली क्यों नहीं काटा गया , इस पर उनका जवाब था कि उन लोगों का बिजली बिल जमा हो चुका होगा , जब उनसे उन बस्ती और गांवों के जमा बिल की रसीद दिखाने के लिए कहां गया तो उन्होंने अपना फोन काट दिया जिस पर उन्होंने की जवाब नहीं दिया , ग्रामीण का कहना है...

किसी ने छोड़ा कैच, किसी ने जमकर लुटाए रन... 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया की हुई बुरी हार,......... सबसे महंगा साबित हुए.......

Image
किसी ने छोड़ा कैच, किसी ने जमकर लुटाए रन... 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया को हुई बुरी हार,......... सबसे महंगा साबित हुए भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टीम इंडिया में की हार के लिए 5 खिलाड़ी जिम्मेदार रहे।  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेला गया तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया के लिए निराशाजनक रहा। रुतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली के शतकों के बावजूद, भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। इस हार के पीछे मुख्य रूप से पांच भारतीय खिलाड़ी जिम्मेदार रहे, जिनके प्रदर्शन ने मैच का रुख पलट दिया।यशस्वी   जायसवाल (बल्ले और फील्डिंग में फ्लॉप) युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस मैच में भारत के लिए सबसे बड़े विलेन साबित हुए। फील्डिंग में उन्होंने अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम का आसान कैच छोड़ दिया, जिसके बाद मार्करम ने शतक जड़कर मैच साउथ अफ्रीका के पाले में डाल दिया। बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए और एक बड़ी पारी की उम्मीदों पर खरे नह...

थाना को0देहात पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
थाना को0देहात पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार      ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर   अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित) मीरजापुर / थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः02.12.2025 को एक महिला द्वारा विपक्षीगण के विरूद्ध वादिनी को ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने तथा मारने पीटने एवं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-524/2025 धारा 64(1),87,115(2),351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0देहात को अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की प्राप्त सूच...