Posts

Showing posts from January, 2026

बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान कब तक -काशी वन जीव प्रभाग रामनगर चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर कर रहे उनके अनुयायियों को आहत नहीं रखी 15 अगस्त और 26 जनवरी को बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर

Image
बाबा साहब अंबेडकर चकिया रेंजर कर रहे उनके अनुयायियों को आहत नहीं रखी 15 अगस्त और 26 जनवरी को बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर चकिया / चन्दौली ( जनतंत्र मीडिया  ) उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली में आने वाले काशी वन जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी  के तहत  चंद्रप्रभा रेंज के चंद्रप्रभा  रेंजर अखिलेश दुबे अपने बिरादरी को लेकर कर इतने सजग है कि 15 अगस्त और 26 जनवरी 2026 को भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की गांधी और अन्य महापुरुषों की जगह तस्वीर रखना मुनासिब नहीं समझे , जबकि सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि उन्हीं के विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा दोनों बार बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर रखने को कही गई लेकिन चंद्रभान रेंजर अपने पावर में इतने चूर थे , सूत्रों की माने तो चंद्रप्रभा रेंजर का कहना है कि हम संविधान को नहीं मानते है, और ना ही बाबा साहब अम्बेडकर को मनाते है। कि उन्होंने अपने से छोटे कर्मचारियों का एक भी नहीं सुने शायद काशी वन जीव प्रभाग रामनगर चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश दुबे यह भूल गए हैं कि आज जो यह आजादी 15 अगस...

नगर का हाल बेहाल, शिवस्थल "शिवालय" बना कूड़े का ढेर।

Image
नगर का हाल बेहाल, शिवस्थल "शिवालय" बना कूड़े का ढेर। ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर अंजनी मिश्र (शुभम् पण्डित)   अहरौरा ( मिर्जापुर ) जनपद के अहरौरा क्षेत्र अंतर्गत नगर स्थित पट्टी कला मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग अपने भक्तों के इंतजार में अपेक्षित पड़ा हुआ है। वहां पड़े कूड़ा करकट गुटके के पन्नी मंदिर के दुर्गति का जीता जागता गवाह है। समाजसेवी विश्वजीत सिंह व शुभम् जायसवाल के संज्ञान में आने पर मंदिर की कायाकल्प हेतु लोगों से गुहार लगाया जा रहा है। मंदिर के नजदीक रहने वाले नत्थू सोनकर ने बताया की शिवलिंग काफी प्राचीन समय से यहां स्थापित है, उनकी सेवा पूजा जलजीरा साईं नाम के एक फकीर किया करते थे जिनका मृत्यु के उपरांत लोग जलजीरा साइ का मंदिर के सामने ही मजार बनाकर पूजा अर्चना करने लगे। दिन पर दिन लोग मंदिर का अनदेखा करते हुए लोग बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मजार पर आकर चादर चढ़ा कर मन्नते मांगने लगे।  मंदिर के इर्द-गिर्द कूड़ा कचरा गंदे नाले का पानी एकत्रित हो चुका है जिसका न नगर पालिका ध्यान दे रहा है और न स्थानीय बुद्धिजीवी ही कोई कदम उठा रहे हैं। नवनिर्मि...

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा बहला-फुसला के भगाने, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा बहला-फुसला के भगाने, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार     थाना अहरौरा , जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 07.01.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला-फुसला के भगाने, दुष्कर्म व धर्म प्ररिवर्तन के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-09/2026 धारा 137(2),87,64,352,51(2) बीएनएस, 3/5(1) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि., 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व 5एल/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।  "सोमेन बर्मा" पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में प्रभारी थाना अहरौरा को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 08.01.2026 को थानाध्यक्ष अहरौरा अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त...

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा उ.प्र.गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 20-20 हजार रुपये के 02 ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार -

Image
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा उ.प्र.गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 20-20 हजार रुपये के 02 ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार -             " सोमेन बर्मा " पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।                 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 02/2026 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण एक्ट के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः 08.01.2026 को थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से उक्त अभियोग से सम्बन्धित 20-20 हजार रूपये के 02 ईनामिया अभियुक्तों 1. मनोज कुमार यादव पुत्र घूरे यादव निवासी मीरापुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर व 2. संजय यादव पु...

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने खड़े खंबे में मारी टक्कर ट्रैक्टर की टक्कर से खंबा हुआ क्षतिग्रस्त बाल बाल बचे लोग

Image
चकिया ( जनतंत्र मीडिया )  शिकारगंज बाजार के चौमुआहनी पर खड़े खंभे में चकिया की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी टक्कर ट्रैक्टर के टक्कर से बिजली का पोल टूट कर बिजली के तार पर लटका बाल बाल बचे लोग आपको बताते चले कि शिकारगंज चौराहे पर बोदलपुर रोड में बिजली का खंभा सड़क किनारे लगाया गया था , जिसमें चकिया की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ने जोरदार टक्टर मार दिया जिससे कि बिजली का खंभा टूट कर बिजली के तार पर लटक गया, वहां मौजूद लोगों का कहना है बाइक सवार युवक के गिरने से ट्रैक्टर ड्राइवर ने बाइक सवार को बचाने में अपना नियंत्रण खो दिया जिससे यह घटना घटित हुई , हालांकि मौके पर किसी को किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ कर अपने कब्जे में लिया।