Posts

Showing posts from February, 2026

पोखरे में डूबने से 25 वर्षीय लखेंद्र की मौत , मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा

Image
पोखरे में डूबने से 25 वर्षीय लखेंद्र की मौत , मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा    चकिया ( जनतंत्र मीडिया )  शिकारगंज चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सीतापुर निवासी लखेंद्र पुत्र मुख्य 25 वर्षी की जोगिया कलां के ( रेगुलेटर ) पोखर में डूबने से मौके पर मौत हो गई , आपको बताते चले की लखेंद्र नहाने के लिए पोखरे पर गया हुआ था मौत की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में मातम छा गया और इसकी सूचना तुरंत डायल 112 और नजदीकी पुलिस चौकी शिकारगंज को दी गई जिसकी सूचना मिलते ही शिकारगंज चौकी इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा व दीवान अनुज यादव मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचने के बाद गोताखोरों द्वारा शव को खोज कर बाहर निकाला गया । गोताखोर अमित नारायण और सुरेश माझी ने बहुत ही मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस प्रशासन शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए चकिया थाना भेजा गया , मौके पर शिकारगंज चौकी प्रभारी अमित मिश्रा अनुज यादव ग्राम प्रधान अमित यादव पुर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव उपस्थित रहे।

असंगठित मजदूर अधिकार अभियान के अंतर्गत कुबेरस्थान में कार्यक्रम हुआ आयोजित

Image
असंगठित मजदूर अधिकार अभियान के अंतर्गत कुबेरस्थान में कार्यक्रम हुआ आयोजित   कुबेरस्थान, कुशीनगर / असंगठित मजदूर अधिकार अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कुबेरस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास किया गया। कार्यक्रम में असंगठित मजदूर यूनियन के सदस्यों और असंगठित मजदूरों को रामवृक्ष गिरि ने न्यूनतम मजदूरी, समय पर वेतन, 8 घंटे काम, सुरक्षित कार्यस्थल, ई-श्रम, मातृत्व लाभ, श्रम पंजीयन और सामाजिक सुरक्षा वाली अन्य योजनाओं कर चर्चा किए। असंगठित मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने अपने अधिकारों के प्रति संगठित होकर अधिकारों की मांग के लिए नियमित तत्पर रहने के लिए तय किये। राजू प्रसाद, दुर्गा देवी, दिनेश प्रसाद, इंद्रावती देवी, मनीष प्रसाद, लीलावती देवी रामरूप, विश्वनाथ यादव आदि ने संबोधित किया।  इस अवसर पर तारा देवी, फूलपति रामावती देवी, किशोरी देवी, गीता देवी, रामबिलास प्रसाद, गुड्डी देवी, लीलावती देवी, तेतरी देवी, दहारी प्रसाद, महेश प्रसाद आदि 150 मजदूर उपस्थित रहे।     रामवृक्ष गिरि सामाजिक कार्यकर्ता

योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सभी श्रमिकों को दिया जाएगा - के के राय खण्ड विकास अधिकारी दुदही।

Image
योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सभी श्रमिकों को दिया जाएगा - के के राय खण्ड विकास अधिकारी दुदही। कुशीनगर ( जनतंत्र मीडिया ) ब्लॉक सभागार दुदही में एक्शन एड एसोसिएशन और श्रमिक सुविधा केंद्र के द्वारा मजदूर अधिकार जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी के के राय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों ने सरकारी योजनाओं और रोजगार के साथ समस्याओं के समाधान के लिए खण्ड विकास अधिकारी से चर्चा किए। कार्यक्रम में असंगठित मजदूर, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहभागिता रही। खण्ड विकास अधिकारी केके राय ने श्रमिक सुविधा केंद्र की सराहना करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान किये और कहे कि 10 से 12 बजे तक कोई भी श्रमिक अपनी समस्याओं के साथ सीधे मुलाकात करें। समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जाएगा।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आये न्याय मित्रों ने 22 फरवरी को दीवानी न्यायालय में लगने वाले वृहद विधिक जागरूकता कार्यक्रम में 44 विभागों के द्वारा संचालित योजन...

भ्रष्टाचार के मामले में चंदौली जिला नंबर वन , धानापुर मे चल रहा मनरेगा में भारी लूट

Image
भ्रष्टाचार के मामले में चंदौली जिला नंबर वन , धानापुर मे चल रहा मनरेगा में भारी लूट दानपुर चंदौली जहां एक तरफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीतियों पर काम कर रही है वहीं पर जिले के आला अधिकारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीतियों की उड़ा रहे हैं धज्जियां आपको बताते चलें कि मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों को लेकर सभी अखबार एवं चैनलों द्वारा सभी अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा फिर भी जिले के आला अधिकारियों को जिले में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने पर नाकामयाब रहे आज हम बात कर रहे हैं चंदौली जिला के धानापुर ब्लाक के मिश्रपुरा पंचायत की जहां पर इस समय हो रहे मनरेगा के तहत कार्यों में जबरदस्त फर्जी हाजिरी भरी जा रही है,  आपको यह भी जानकारी देते चले की मौके पर मजदूर मौजूद नहीं है फिर भी फोटो से फोटो और मोबाइल से पुरानी फोटो खींचकर अटेंडेंस लगाई जा रही है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है की किस तरीके से हाजिरी भरी जा रही है या फर्जीवाड़ा आम आदमी को तो दिखाई दे रहा है लेकिन जिले वह ब्लॉक के तमाम अधिकारियों को मानो आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई है जिसके कारण ...