Posts

Showing posts from March, 2026

बाबा साहब अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती की तैयारी जोरो पर

Image
बाबा साहब अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती की तैयारी जोरो पर शिकारगंज/चंदौली डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और जागरूकता का संदेश फैलाया जा सके। कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे मुड़हुआ स्थित रविदास मंदिर प्रांगण से मुरारपुर अमरा दक्षिणी तक एक विशाल और आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को दर्शाते हुए झांकियां, बैनर, पोस्टर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। शोभायात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और समाज के सभी वर्गों के लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिससे आयोजन का स्वरूप और भी भव्य हो जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव द्वारा किया जाएगा, जो आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के ल...